फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   घर के टिनशेड के पोल से लटकी मिली विवाहिता

घर के टिनशेड के पोल से लटकी मिली विवाहिता

Sun, 07 Apr 2019 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
घर के टिनशेड के पोल से लटकी मिली विवाहिता
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम तीन तलैया में गत शनिवार को एक विवाहिता का शव घर में बने टिनशेड के पोल से फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विवाहिता के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


बकेवर थाने क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिलखना के मजरा तीन तलैया निवासी वीरेंद्र सिंह प्रजापति की 25 वर्षीय पत्नी अनीता का शव शनिवार की दोपहर घर में बने टिनशेड के पोल से लटका मिला। अनीता के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं और सास नेत्रहीन है। अनीता की 17 वर्षीया भांजी घर पर आई हुई थी। जो सो रही थी। पति वीरेंद्र सिंह खेतीबाड़ी और मजदूरी करने के लिए घर के बाहर गया हुआ था।
विज्ञापन


वीरेंद्र ने बताया कि घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा उसका मझला पुत्र घर के अंदर आया और उसने मां को टिनशेड में लटका देखा। वह खुद पड़ोस में काम कर रहा था। पुत्र ने उसे बताया। घर आकर रस्सी काटी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। थाने के एसएसआई सत्येंद्र भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनीता के पति ने मायके वालों को रविवार की सुबह सूचना दी। अनीता के पिता मुनीम सिंह, मां, भाभी, भाई बकेवर थाना पर पहुंचे। थाना पुलिस से ससुराल वालों पर पुत्री को मारने का आरोप लगाया। थाने के एसएसआई सत्येंद्र भदौरिया ने बताया कि अभी तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। प्रार्थना पत्र मिलने कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed