फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   रंजिशन भूसे के कूप में आग लगाई, भूसा व गेहूं हुआ खाक

रंजिशन भूसे के कूप में आग लगाई, भूसा व गेहूं हुआ खाक

Wed, 26 Dec 2018 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
रंजिशन भूसे के कूप में आग लगाई, भूसा व गेहूं हुआ खाक
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहनपुर राहित गांव में एक व्यक्ति के घर बाहर लगे भूसे के कूप में आग लग गई। लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भूसा व गेहूं जलकर राख हो गए। कूप मालिक ने गांव के चार लोगों के खिलाफ रंजिश में आग लगाने का आरोप लगाया है। उसने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव मोहनपुर राहिन निवासी शिशुपाल सिंह ने बताया कि उसने अपने खेत में गेहूं की कटाई के बाद भूसे का कूप बनाकर उसमें भर दिया था। कूप में उसने ढाई क्विंटल गेहूं भी रख दिया था, लेकिन गांव के कुछ लोग उससे रंजिश रखते थे।
विज्ञापन


इसी के चलते लोगों ने मंगलवार को उसके कूप में आग लगा दी। गांव के लोगों ने आग की लपटें देखी तो आग बुझाने के प्रयास किए। लोग जब तक आग पर काबू पाते तो भूसा व गेहूं जलकर राख हो गया। उसने बताया कि पचास क्विंटल भूसे के अलावा उसमें रखे ढाई क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित शिशुपाल ने इस संबंध में गांव के चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसओ चौबिया सतीश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed