फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सिपाही के सूने मकान से 8 लाख की संपति चोरी

सिपाही के सूने मकान से 8 लाख की संपति चोरी

Sun, 10 Sep 2017 10:36 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
सिपाही के सूने मकान से 8 लाख की संपति चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरथना ।
कस्बे के मोहल्ला राजागंज में सिपाही के सूने पड़े घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर घर में रखे जेवर नगदी सहित लाखों रुपये का सामान समेट ले गए । सुबह होने पर पड़ोसियों ने गेट का ताला टूटा देखा तो फोन पर मकान मालिक को चोरी की जानकारी दी। सूचना पर फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया।

मोहल्ला राजागंज स्थित नावल्टी वाली गाली में रहने वाले सेवानिवृत प्रधानाचार्य लाल सिंह यादव ने बताया कि उसका छोटा पुत्र देवेश कुमार यादव इटावा में ही पुलिस लाइन में तैनात है। बड़ा पुत्र केशव कुमार कानपुर के चकेरी थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। वे इन दिनों अपनी बीमारी के कारण इटावा पुलिस लाइन में अपने छोटे बेटे देवेश के साथ पांच महीने से रह रहे हैं। भरथना मकान में बड़े पुत्र केशव की पत्नी रीता अपने बच्चों के साथ रहती है। शनिवार दोेपहर पुत्रवधू अपने चाचा की तबियत खराब होने पर उन्हें देखने मायके जलपोखरा थाना जसवंतनगर चली गई। शनिवार की रात किसी समय चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर कमरे में रखी लोहे ही अलमारी में से सोने का फूल, सोने का गले का सेट, कानों के बृजबाला, झुमकी, कुंडल, दो सोने की जंजीरें महिलाओं की, दो जंजीर पुरुषों की, 6 अंगूठी, चांदी की छोट़ी बड़ी पायलें, करधनी चांदी की, बेंदा, बेसर सोने का, 45 हजार रुपये नगद सहित करीब 8 लाख रुपये की नगदी-जेवर समेट ले गये। सुबह होने पर घर के आसपास रहने वाले पड़ोसियों ने मेन गेट ताला टूटा टूटा देखा तो चोरी का जानकारी हुई। पड़ोसियों ने फोन पर चोरी की सूचना मकान मालिक को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जेपी पाल, सीओ विकास जायसवाल एवं फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। सीओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



- सिपाही के बंद मकान से 8 लाख चोरी
- पत्नी चाचा को देखने जसवंत नगर मायके गई थी
- सुबह पड़ोसियों ने गेट का ताला टूटा देख दी सूचना





















फोटो नंबर 12- भरथना के मोहल्ला राजागंज में चोरी हुए सामान को देखते सेवानिवृत प्रधानाध्यापक लाल सिंह
फोटो नंबर 13- चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
फोटो नंबर 14- मौका मुआयना करते सीओ विकास जायसवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed