{"_id":"596907c74f1c1b44378b46ae","slug":"181500055495-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को गला दबाकर मारने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र को गला दबाकर मारने की कोशिश
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
थाना सहसों के हनुमंतपुरा चौराहे पर एक छात्र को दुकान में खींचकर गला दबाया गया और 20 हजार रुपये छीन लिए गए। राहगीरों के आने से छात्र की जान बच सकी। चकरनगर निवासी शिवम तिवारी सीमेंट का भुगतान करने के लिए चौराहा गया था। यहां चार लोगों ने उसे रोककर पूछा कि कहां रहते हो। उसने नाम व पता बताया तो चारों उसे एक दुकान की तरफ खींच ले गए।
उसने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसका गला दबा दिया। राहगीरों के आने पर बदमाश उससे 20 हजार रुपयों से भरा पर्स छीनकर भाग गए। घटना की सूचना थाना सहसों पुलिस को दे दी गई है। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
- चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है