फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   खेल खेल में लगा फांसी,किशोर की मौत

खेल खेल में लगा फांसी,किशोर की मौत

Sat, 07 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खेल खेल में लगा फांसी,किशोर की मौत
खेल-खेल में फंदे पर झूला किशोर, मौत
विज्ञापन

- मौसी के घर रहकर पढ़ रहा था कक्षा सात का छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। जय भारत कालोनी में गुरुवार शाम को खेल-खेल में फांसी का फंदा गले में डालकर किशोर लटक गया। किशोर को लटका देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। आनन-फानन में किशोर को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव शहवाजपुर में रहने वाले राम प्रकाश का 13 वर्षीय बेटा तन्मय अपनी मौसी केश कुमारी पत्नी श्री राम निवासी जय भारत कालोनी के घर पर रहकर पढ़ाई करता था। गुरुवार शाम को वह मौसी के घर के दरवाजे पर लटक रहा था। तभी दरवाजे पर पडे़ पर्दे की डोरी का फंदा बनकर किसी तरह से उसके गले में लग गया। इससे वह फंदे में लटक गया। जब उसके मौसा ने देखा तो उन्हाेंने तुरंत ही उसे फंदे से उतारा। हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रीराम ने बताया कि तन्मय के पिता की मौत हो चुकी है। वह जब दो साल का था तभी से वह उसके पास ही रह रहा था। ज्ञानस्थली में कक्षा सात का छात्र था। उन्होंने बताया कि वह रोजाना उसी दरवाजे पर लटकता था, रोकने पर वह अपनी लंबाई बढ़ाने की बात करता था।
विज्ञापन




भंडारे का बचा सामान लूट ले गए दबंग
बाबा भोले शंकर ने कार्रवाई के लिए एसएसपी से लगाई गुहार
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के मनिगंाव स्थित एक आश्रम पर आयोजित भंडारे के बाद बचे रखे सामान को दबंग लूट ले गए। आश्रम पर रहने वाले बाबा को भी पीटा। बाबा ने शुक्रवार को एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मनिगांव स्थित आश्रम के महंत बाबा भोले शंकर ने एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व आश्रम पर भागवत कथा का आयोजन कराया था। 30 जून को भंडारा था। आश्रम पर आयोजित भागवत में क्षेत्र के लोगों ने सहयोग किया था। भंडारे के बाद करीब 11 क्विंटल गेहूं के अलावा घी, चीनी व अन्य सामान बच गया था। वह सामान आश्रम में रखा था। भंडारे के एक दिन बाद क्षेत्र के दबंग लोग आए और आश्रम में रखा सामान लूट ले गए। उसने विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट की। बाबा भोले शंकर ने बताया कि उसने यूपी 100 को इसकी सूचना दी तो वह मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed