{"_id":"5bd9eb75bdec22694d431ef9","slug":"161541008245-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने दो शातिर चोर पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी ने दो शातिर चोर पकड़े
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल एवं सामान चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चोरी की योजना बनाते दबोचा है। उनके पास से दो चाकू एवं पांच सौ रुपये भी मिले हैं।
जीआरपी थाना के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार जयंत के अनुसार दोनों शातिर चोर हैं। दोनों को बुधवार सुबह साढ़े चार बजे प्लेटफार्म पर चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान दो चाकू तथा पांच सौ रुपये भी बरामद हुए हैं।
इनके नाम मनोज पुत्र औछे लाल जाटव निवासी महेवा, थाना बकेवर तथा महताब सिंह पुत्र रामबाबू निवासी पाता, थाना फफूंद, जनपद औरैया हैं। पकड़ने वाली टीम में एसआई जितेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल शशिकांत एवं सुखलाल शामिल थे।