फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   घर के बरामदे से बच्चे का अपहरण

घर के बरामदे से बच्चे का अपहरण

Sun, 16 Jun 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
घर के बरामदे से बच्चे का अपहरण
इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के परासना गांव में घर के बरामदे से शनिवार रात डेढ़ साल का बच्चा लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण कर हत्या की आशंका जता गांव के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तालाब में बच्चे की तलाश कराई लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


परासना गांव निवासी रामवीर सिंह बाल्मीकि की बेटी कविता की शुक्रवार को शादी थी। इसमें उनकी बड़ी बेटी गीता अपने डेढ़ साल के बेटे को लेकर आई थी। शनिवार रात करीब 12 बजे घर में गाना बजाना चल रहा था। गीता भी शामिल थी। उसका बेटा घर के बाहर बने बरामदे में सो रहा था। गाना बजाना समाप्त होने पर गीता चारपाई पर पहुंची तो वहां बच्चा नहीं था।
विज्ञापन


परिजनों ने खोजबीन शुरू की। आशंका होने पर सतीश कठेरिया से पूछताछ की। आरोप है कि सतीश के साथियों ने गीता के पति रवि और देवर विकास के साथ मारपीट कर दी। दोनों को मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है। रामवीर सिंह ने यूपी 100 पर पुलिस को फोन किया। पुलिस ने सतीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष चंद्रदेव यादव ने बताया कि सतीश बच्चे की हत्या का शव तालाब में फेंकने की बात कबूल की। पुलिस ने गांव के लोगों से तालाब में दो घंटे तक तलाश कराई लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। सूचना एसपी ग्रामीण रामबदन सिंह और सीओ सैफई मस्सा सिंह भी गांव पहुंचे थे। गीता के मामा इंद्रपाल ने सतीश, राजेश, सोनवीर, पप्पू और बृजेश बच्चे के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चे की तलाश की जा रही है।

करंट से भैंस मरी
निवाड़ीकला। सब्जी मंडी में करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना के बारे में विशुन कुमार ने बताया कि भैंस मंडी में लगे पाइप से बंधी थी। शाम करीब पांच बजे बिजली आने सेे टिनशेड में करंट उतरने से भैंस की मौत हो गई। ब्यूरो


जय किशन की हत्या का नहीं लगा सुराग
भरथना। ग्राम पाली खुर्द निवासी 25 वर्षीय युवक जय किशन की हत्या किए जाने के दूसरे दिन भी थाना पुलिस खाली हाथ रही।
कोतवाल महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में पूछताछ के लिए गांव की एक महिला व उसकी पुत्री को थाने लाया गया है। साथ ही एक युवक से भी पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग को लेकर हुए हत्याकांड की संभावना मानकर पुलिस जांच में जुटी है। हत्या में शामिल लोगों तक पहुंचने के लिए थाना स्तर से तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। संभावित स्थान पर दविश भी दी गई है। कोतवाल ने घटना का जल्द खुलासा होने की बात कही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed