{"_id":"5cec29acbdec2207410e7ae0","slug":"15589810842-etawha-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इटावा। लखना में बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान अधेड़ ने रविवार देर रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी की सूचना पर सुबह पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
लखना के काछियान मोहाल निवासी पंची लाल कुशवाहा (48) पुत्र धनीराम पेट की बीमारी से परेशान था। पत्नी ने बताया कि उनके लीवर में भी दिक्कत थी। इलाज के बावजूद उसे आराम नहीं मिल रहा था। इलाज में काफी पैसा लग गया था। इससे परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हो गया था। पैसों के अभाव में इलाज भी बंद करा दिया था। इसके चलते रविवार रात घर की छत में लगे कुंडे से अंगौछे का फंदा बनाकर फांसी लगा दी। रात करीब 3:30 बजे पानी पीने उठी पत्नी ने पति का शव लटकता देख शोर मचाया। इसके बाद परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। सूचना चौकी इंचार्ज लखना ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।