फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   थ्री व्हीलर में बैठी महिला के पर्स से जेवर, नगदी गायब

थ्री व्हीलर में बैठी महिला के पर्स से जेवर, नगदी गायब

Sun, 02 Dec 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
थ्री व्हीलर में बैठी महिला के पर्स से जेवर, नगदी गायब
महिला के पर्स से जेवर, नगदी गायब
विज्ञापन

इटावा। थ्री व्हीलर में बैठकर महेवा से बकेवर जा रही एक महिला के पर्स से 60 हजार के जेवर व दो हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़िता ने अपने बगल में बैठी एक अन्य महिला पर चोरी करने का शक जताया है। पुलिस को तहरीर दी गई है।


ग्राम वीरपुर निवासी गोविंद त्रिपाठी पुत्र प्रदीप कुमार ने थाने में प्रार्थना पत्र देने के बाद बताया कि उसकी पत्नी मोहिनी शनिवार दोपहर महेवा से थ्री व्हीलर से बकेवर जा रही थी। वह अपना पर्स बगल में डाले हुई थी। पास में एक अन्य महिला बैठी हुई थी। उसी ने पर्स खोल कर उसमें रखी एक जंजीर, सोने की दो अंगूठियां सहित दो हजार रुपये की नगदी सहित चोरी करने के बाद रास्ते में उतर गई।
विज्ञापन



गोविंद ने बताया घटना का पता उसकी पत्नी को तब समय चला जब थ्री व्हीलर चालक ने पत्नी को बकेवर उतारते समय किराया मांगा। पर्स खोलने कुछ न देख कर वह रोने लगी। अपने साथ घटी घटना की जानकारी उसने दी और मौके पर पहुंचे। गोविंद त्रिपाठी ने अज्ञात महिला के बारे में जानकारी की लेकिन कोई भी नहीं बता सका। पुलिस ने प्रार्थना पत्र पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed