फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   रंजिशन भाजपा नेता पर किया जानलेवा हमला, मूंछ काटने की कोशिश

रंजिशन भाजपा नेता पर किया जानलेवा हमला, मूंछ काटने की कोशिश

Sun, 19 Nov 2017 09:54 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
रंजिशन भाजपा नेता पर किया जानलेवा हमला, मूंछ काटने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जसवंतनगर।
सिंचाई विभाग का काम मनरेगा मजदूरों की बजाय जेसीबी मशीन से कराने का विरोध करने पर भाजपा के जसवंतनगर देहात मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया गया। उनकी मूंछ काटने का प्रयास किया गया। पिटाई करने के साथ जान से मारने की नीयत से फायर किया गया लेकिन फायर मिस हो गया। इसी दौरान कुछ लोगों के पहुंचने से उनकी जान बच गई। पुलिस ने मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाजपा के देहात मंडल अध्यक्ष गोविंद स्वरूप शर्मा निवासी ग्राम सिरहौल ने बताया कि 18 नवंबर को देर शाम कचौरा रोड पर डॉ. ब्रजेंद्र के यहां दवा लेने आए थे। उसी समय अजय कुमार उर्फ पप्पू निवासी ग्राम नगला छंद, राजीव उर्फ कुवती निवासी ग्राम बनकटी, विजय निवासी ग्राम जुगौरा थाना बलरई, आलोक निवासी शांति कॉलोनी थाना फ्रेंड्स कॉलोनी तथा तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों ने कचौरा रोड पर अपने पास बुलाया। पास पहुंचने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो उक्त लोगों ने लात-घूसों व लाठी-डंडों से पीटने लगे। जान से मारने की नीयत से असलहा से फायर किया। लेकिन फायर मिस हो गया। जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है। गोंविद शर्मा ने बताया कि इस दौरान उनकी मूाछे उखाड़ने की भी कोशिश की गई तथा हमलावरों में से एक व्यक्ति कैंची लेकर उनकी मूंछे काटने का भी प्रयास करने लगा। लेकिन कुछ लोगों के वहां पहुंचने पर हमलावरों से बचाया। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि उनके ऊपर जानलेवा हमले की पुनरावृत्ति हो सकती है। बताया जाता है कि क्षेत्र में माइनरों की सफाई जेसीबी से कराया जा रहा है। जबकि उक्त काम को मनरेगा मजदूरों के जरिए कराया जाना चाहिए था। कथित रूप से भाजपा नेता ने इसका विरोध किया था। जिससे वे लोग उनसे दुश्मनी मानने लगे। एसओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


- रंजिश में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला
-कचौरा रोड पर हुई वारदात, फायर मिस होने से बची जान





























































































































































फोटो नंबर 17- भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविद स्वरूप शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed