फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   प्लॉट के विवाद में मारपीट सात लोग घायल

प्लॉट के विवाद में मारपीट सात लोग घायल

Fri, 22 Mar 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्लॉट के विवाद में मारपीट सात लोग घायल
इटावा। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गोपालपुर में प्लॉट के विवाद में दबंगों ने एक ही परिवार के सात लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं इसी थाना क्षेत्र के गांव कृपालपुर में म्यूजिक प्रोग्राम पर नाचने को लेकर ईंट पत्थर चले। इसमें तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


गोपालपुर गांव निवासी उदय बहादुर का ही गांव के रनवीर सिंह से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। गत गुरुवार को दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इस विवाद के बाद रनवीर पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से लैस होकर उदय बहादुर के परिवार पर हमला बोल दिया। इस मारपीट में उदय बहादुर उनकी पत्नी बैकुंठी देवी व पुत्र अजय व विजय पुत्रवधू विनीता आशा देवी व रिश्तेदारी में आई रश्मि मारपीट में घायल हो गए। लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। अजय की तहरीर पर पुलिस ने रनवीर सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव कृपालपुर में डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में जमकर ईंट-पत्थर चले जिसमें तीन लोग घायल हो गए। गुरुवार को राज कुमार के पुत्र जन्मदिन था। इस पर उन्होंने अपने घर डीजे का इंतजाम करवाया। इसी दौरान नाचने को दो लेकर पड़ोस के लोगों से विवाद हो गया। इस पर पड़ोस के लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें राज कुमार उनकी पत्नी पिंकी देवी व गंगा राम घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed