{"_id":"59d270ed4f1c1b65548b556c","slug":"131506963693-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की नियत से अगवा बालक को पुलिस ने मुक्त कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या की नियत से अगवा बालक को पुलिस ने मुक्त कराया
Updated Mon, 02 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
सैफई थाना क्षेत्र के भाला सैया गांव में पांच लोगों ने आपसी रंजिश में मेला देखकर लौट रहे एक तेरह वर्षीय बालक को अगवा कर लिया। अगवा करने के बाद उसे घर में बांधकर डाल लिया। परिजनों को बालक के गायब होने की जाकनारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने बालक की तलाश की तो बालक गांव के ही प्रवेश के घर में बंधा पड़ा मिला। पुलिस को देखकर आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बालक को सकुशल बरमाद करने पर एसएसपी ने पुलिस टीम को बधाई दी है।
क्षेत्र के भाला सैया गांव निवासी अवधेश कुमार का 13 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार रविवार को पड़ोस के गांव में मेला देखने गया था। शाम 6:30 बजे तक वह नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी खेाजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। एसओ महेशवीर सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। बाद में पुलिस ने छानबीन के बाद नितिन को गांव के ही प्रवेश कुमार के घर से बंधी अवस्था में बरामद किया। पुलिस लाइन सभागार में पकड़े लोगों व मुक्त हुए बालक को पेश करते हुए एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि बालक को अगवा करने के बाद पुलिस ने अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की दी थी। बताया लोगों ने नितिन को प्रवेश के घर के बाहर देखा था। शक होने पर पुलिस ने प्रवेश के घर की तलाशी ली तो बालक उसके घर में बंधा मिला। पुलिस ने विमल, लाल जीत, योंगेंद्र निवासी गढ भला सैया व अजय निवासी भिडरूआ थाना सैफई को गिरफ्तार कर लिया। जबकि प्रवेश पुलिस को देखकर भाग जाने में सफल रहा। एसएसपी ने बताया कि बालक का अपहरण आपसी रंजिश के कारण हत्या के इरादे से किया गया था। अगवा बालक को गांव से निकालकर ऊसराहार थाना क्षेत्र में ले जाने की योजना थी लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे बरामद करने में सफलता हासिल की। एसएसपी ने बताया कि बालक का अपहरण पड़ोसी के द्वारा किया गया था। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वह पड़ोसियों से विशेष सावधानी बरतें। क्योंकि डॉक्टर का अपहरण भी उसके पड़ोसी ने कराया था। उन्होंने सैफई पुलिस टीम को बधाई दी है। प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
- अगवा बालक को पुलिस ने मुक्त कराया
- चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार
फोटों नं 26 एवं 27- बालक को अपहरण मुक्त होने की जानकारी देते एसएसपी वैभव कृष्ण एवं बदमाशों के चंगुल से मुक्त बालक