फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   रजनी की हत्या के मामले में बरेली की किन्नर के विरुद्ध मामला दर्ज

रजनी की हत्या के मामले में बरेली की किन्नर के विरुद्ध मामला दर्ज

Sun, 24 Sep 2017 09:55 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
रजनी की  हत्या के मामले में बरेली की किन्नर के विरुद्ध मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बकेवर।
अहेरीपुर में किन्नर रजनी की हत्या के मामले में बरेली की एक किन्नर के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ये रिपोर्ट रजनी की गुरु किन्नर ने दर्ज कराई है। पुलिस किन्नर की हत्या के पीछे उसकी संपत्ति को हड़पने का विवाद बता रही है। पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी निकलवा रही है।
कस्बा अहेरीपुर में किन्नर रजनी बाई उर्फ रंजीता का शव शनिवार को घर में मिला था। घर से दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। इस मामले में उसकी गुरु किन्नर सपना ने थाने में बरेली की एक किन्नर आरती के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है। हत्या की जानकारी होने पर आसपास के जिलों से कई किन्नर अहेरीपुर व बकेवर पहुंचे। किन्नरों ने एसओ आलोक राय व चौकी इंचार्ज संतोष कुमार से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। बताया गया कि मृतक किन्नर के यहां करीब एक सप्ताह पहले बाहर के दो किन्नर आए थे। जिसमें से एक किन्नर वापस चला गया था। एक किन्नर उसके यहां रुका था। किन्नर रजनी के पास एक मोबाइल फोन भी था। लेकिन उसके शव के पास से उसका मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस को फोन नंबर कुछ लोगों से मिल गया। पुलिस इस नंबर की कॉल डिटेल निकलवा रही है। जिससे घटना के कारणों का हत्यारे के बारे में सही पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

मृतक किन्नर रजनी के मकान के बगल में रहने वाले भूरे ने किन्नर से करीब 5-6 साल पहले शादी की थी। बाद में दोनों में विवाद हो गया था। जिससे दोनों अलग-अलग हो गए। किन्नर के पास काफी जेवर व धन भी बताया जा रहा है। कुछ समय पहले रजनी ने महेवा में एक प्लॉट करीब 40 लाख का बेचा था। घटना स्थल से पुलिस को कोई रुपया आदि भी नहीं मिला। किन्नर के सामान को अभी पुलिस ने उसी मकान में जस का तस सील कर रखा है। सीओ भरथना विकास जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रार्थना पत्र के आधार पर दर्ज कर लिया गया है। रविवार दोपहर किन्नर के शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने कराया गया। उन्होंने बताया कि मृतक के फोन नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। सारे पहलुओं को नजर में रखकर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रजनी की हत्या में बरेली की किन्नर पर रिपोर्ट दर्ज
- पुलिस संपत्ति को हड़पने का विवाद बता रही
- मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकालने में जुटी पुलिस





फॉलोअप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed