फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   रिटायर्ड फौजी के मकान के ताले तोड़कर साढे़ तीन लाख की चोरी

रिटायर्ड फौजी के मकान के ताले तोड़कर साढे़ तीन लाख की चोरी

Sun, 20 Aug 2017 11:35 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी के मकान के ताले तोड़कर साढे़ तीन लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
गांव गौतमपुरा में शनिवार रात चोरों ने एक रिटायर्ड फौजी के मकान को निशाना बनाया। चोरों ने साढे़ तीन लाख का माल चोरी कर लिया। पास स्थित खेत में खाली बक्से और अटैची पड़ी मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गौतमपुरा निवासी रिटायर्ड फौजी कमल कुमार कुशवाहा पुत्र बद्री प्रसाद के घर पर शनिवार रात चोर पिछवाडे़ की दीवार फांदकर अंदर घुसे। कमरों के ताले तोड़कर बक्से और अटैची उठा ले गए। छत पर सो रहे परिजनों को इसकी भनक नहीं लगी। चोरों ने खेताें पर बक्सों और अटैची के ताले तोड़कर जेवर, नगदी और अन्य सामान चुरा लिया। रविवार सुबह परिजनों ने कमरों के ताले टूटे देखे तो दंग रह गए। रिटायर्ड फौजी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कमल सिंह ने बताया कि चोर दो लाख रुपये और करीब डेढ़ लाख के जेवर चुरा ले गए हैं। घटना की तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन


- बक्से और अटैची खेतों में छोड़ गए चोर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed