फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   मरीज दिखाने आए दवंगों ने डाक्टर को केबिन में घुसकर पीटा

मरीज दिखाने आए दवंगों ने डाक्टर को केबिन में घुसकर पीटा

Mon, 18 Sep 2017 10:31 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
मरीज दिखाने आए दवंगों ने डाक्टर को केबिन में घुसकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
कोतवाली क्षेत्र के प्रकाश टॉकीज के सामने स्थित डॉ. देवेद्र यादव के जय श्री कृष्ण अस्पताल में सोमवार को मरीज दिखाने आए दबंगों ने मरीज को पहले देखने को लेकर जमकर बवाल किया। दबंगों ने केबिन में बैठे डॉक्टर के साथ मारपीट की और कार में रखे असलहे निकालकर प्रदर्शन किया। जिससे वहां मरीजों में भगदड़ मच गई। दबंग कार में सवार होकर भाग निकले। डॉक्टर ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस दबंगों की तलाश कर रही है।

सोमवार को कुछ लोगों ने मरीज मुन्नी देवी के नाम से नंबर लिखाया था लेकिन जब उनका नंबर आया तो वह मौजूद नहीं थीं। इस पर डॉक्टर ने दूसरे मरीजों को देखना शुरू कर दिया। इसी बीच मुन्नी देवी भी आ गईं। उनके साथ आए दबंगों ने डॉक्टर देवेंद्र यादव पर उसके मरीज को पहले देखने का दबाव बनाया। लेकिन डॉक्टर व उनके असिस्टेंट ने कहा कि अभी एक सीरियस मरीज आया है उसे देख लें उसके बाद उसके मरीज को देख लेंगे। उनके इतना कहने पर मरीज के साथ आए लोग भड़क गए और केबिन में घुसकर डॉक्टर के साथ मारपीट की। जब उनका स्टाफ पहुंचा तो दबंगों ने रोड पर खड़ी कार से असलहे निकाल लिए और सभी को जान से मारने की धमकी दी। इस पर वहां मौजूद मरीजों में भगदड़ मच गई। मरीज अपना सामान छोड़कर भागने लगे। बाद में दबंगों ने डॉाक्टर व उनके स्टाफ के लोगों को जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले। डॉक्टर के साथ हुई मारपीट की घटना की जानकारी मिलने पर तमाम डॉक्टर देवेद्र यादव के अस्पताल पहुंचे और इस घटना की निंदा की। डॉ. मनोज यादव ने बताया कि देवेद्र यादव के साथ मारपीट की घटना को देखते हुए शाम को आईएमए हॉल में बैठक होगी। जिसमें दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग एसएसपी से की जाएगी। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया डॉक्टर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मारपीट करने वालों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


- दबंगों ने केबिन में घुसकर डॉक्टर को पीटा
- मरीज को पहले दिखाने की कर रहे थे जिद
- अस्पताल के बाहर असलाहों का किया प्रदर्शन ,मची भगदड़
- डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की
































41 व 42 दबंगों द्वारा पिटाई के शिकार डॉ. देवेंद्र यादव साथ डा. मनोज यादव व डा. संजीव यादव।
43, 44, 45, 46 सीसीटीवी में हमलावर दबंग तथा चिकित्सक के संग मारपीट करने के दृश्य
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed