{"_id":"599882c74f1c1b120e8b4644","slug":"11503167175-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी से चलता वाटर प्लांट पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी से चलता वाटर प्लांट पकड़ा गया
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
बिजली विभाग के चेकिंग अभियान में अशोकनगर में बिजली की चोरी से चलता हुआ एक वाटर प्लांट पकड़ा गया। इसके अलावा कई अन्य लोग भी बिजली चोरी करते पकड़े गए। कुल 18 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया।
अधिशाषी अभियंता विशंभर सिंह ने अपने अधीनस्थ एसडीओ, जेई व अन्य स्टाफ के साथ अशोकनगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान से लोगों में हड़कंप रहा। इस अभियान में अशोकनगर की गली नं. 4 में स्थित वाटर प्लांट बिजली की चोरी से चलता हुआ पाया गया। चेक करने पर उसमें 5 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई।
अभियान के बारे में अधिशाषी अभियंता श्रीसिंह ने बताया कि अशोकनगर में किशनकुमार पुत्र विनोद कुमार बिजली चोरी करके वाटर प्लांट चलाते हुए पाए गए। उनके यहां पांच किलोवाट की बिजली का इस्तेमाल हो रहा था। इसके अलावा 17 अन्य लोगों को भी बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। उन्होंने बताया कि अभियान में 8 उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए। 10 लोगों का विद्युत लोड बढ़ाया गया। जबकि 29 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। उन्होंने बताया कि अभियान निरंतर चलता रहेगा।
विज्ञापन
- चेकिंग अभियान में 18 लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज