फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सरेशाम बदमाशों का कहर: घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर लूटा

सरेशाम बदमाशों का कहर: घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर लूटा

Mon, 30 Oct 2017 10:18 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
सरेशाम बदमाशों का कहर: घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
कोतवाली क्षेत्र के रामलीला रोड स्थित सविका आश्रम में सोमवार देर शाम बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला को बंधक बनाकर मारपीट की और जेवर, नगदी सहित अन्य सामान लूट ले गए। इतना ही नहीं बदमाश घर में लगे सीसीटीवी भी उखाड़ ले गए। महिला ने किसी तरह शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सविका आश्रम में रहने वाले धर्मलाल चतुर्वेदी की पत्नी शीला चतुर्वेदी सोमवार शाम को घर पर अकेली थीं। धर्मलाल चतुर्वेदी बाजार से सामान लेने गए थे। तभी बदमाशों ने उनके दरवाजे की कुंडी खटखटाई। आवाज सुनकर शीला ने जैसे ही दरवाजा खोला बदमाश अंदर घुस गए और उन्होंने शीला को दबोच लिया। बदमाशों ने सरिया और डंडों से उनके सिर पर वार किए। साथ ही उनके हाथ पैर बांधकर कमरे में डाल दिया। इसके बाद लुटेरे उनके गले में पड़ी दो जंजीर, अंगूठी, कुंडल व अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनके घर में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर लूटपाट की। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे बाहर से कुंडी बंद कर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद शीला ने खिड़की के पास आकर शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्होंने बाहर से बंद दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो वह लहूलुहान अवस्था में पड़ी थीं। सूचना पर कोतवाल अनिल कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शीला चतुर्वेदी को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में भर्ती शीला ने बताया कि बदमाश उनके पास से दो जंजीर, अंगूठी, कुंडल के अलावा घर में लगा सीसीटीवी भी लूट ले गए। इसके अलावा और क्या सामान बदमाश ले गए इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। जब वह घर जाकर देखेंगी उसके बाद ही पता चलेगा। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की है। उनके पास से क्या-क्या सामान गया पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


- घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर लूटा
- विरोध करने पर महिला को पीटा, भर्ती


































































फोटो नंबर 33- मारपीट और लूट की शिकार शीला चतुर्वेदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed