{"_id":"5ba7dee2867a55013f17d43c","slug":"11-lakh-illegal-liquor-caught-truck-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 लाख की अवैध शराब पकड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 लाख की अवैध शराब पकड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार
अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब के साथ सैफई थाना पुलिस। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मैनपुरी जिले के करहल कस्बे की सीमा के पास से तस्करी से लाई जा रही 352 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि शराब माफिया भागने में सफल रहे। शराब पंजाब प्रांत से लाई जा रही थी। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है।
प्रभारी निरीक्षक महेशवीर सिंह अपने हमराह फोर्स के साथ गस्त पर थे तभी उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग करहल की ओर से एक ट्रक में अवैध शराब लेकर आ रहे है। इससूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने अपनीटीम के साथ करहल सीमा के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। जब वह चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें एक ट्रक आता दिखाई दिया। चालक ने पहले तो ट्रक को भगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की सक्रियता से वह इसमें सफल नहीं हो सका। पुलिस को देखकर ट्रक में शराब दो लोग भाग जाने में सफल रहे।
पुलिस ने ट्रक को गिरफ्त में लेकर चालक से पूछताछ की। उसने अपना नाम गुर्राज सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी चमियारी, थाना अजलाना, जिला अमृतसर पंजाब बताया है। पुलिस ने जब उसकी बिल्टी देखी तो उसमें माल के रूप में जैविक खाद दर्ज की हुई थी। इस पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें शराब की पेटियां रखी मिलीं। ट्रक को थाने पर लाकर गिनती की गई तो उसमें 352 पेटी रॉयल ब्लैंड व्हिस्की की बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक चालक से भागे साथियों के बारे में जानकारी की तो वह कुछ नहीं बता सका। उसने बताया कि भागने वाले उसे बताते थे कि माल कहां उतारना है वह वहीं पर माल उतार देता है। उसने बताया कि पंजाब से ट्रक में माल लादकर चला था। इसके अलावा चालक कुछ नहीं बता सका। प्रभारी निरीक्षक महेश वीर सिंह ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 11 लाख के आसपास है। पुलिस उसके भागे साथियों के बारे में जानकारी कर रही है। पकडे़ गए चालक को आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।