{"_id":"5b6c82cb4f1c1b9d3e8b603d","slug":"101533838027-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! बेटे को बधंक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहब! बेटे को बधंक बनाकर पीटा
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। साहब! कस्बे के युवकों ने एक कमरे में बेटे को बंधक जमकर पीटा। इसकी सूचना 100 पुलिस को दी गई। पुलिस ने बेटे को बंधक से छुड़ाया। इसके बाद पीड़ित की परिवार ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। यह सुर सैफई के उझियानी गांव में रहने वाले एक पीड़ित पिता के थे, जोकि गुरुवार को एसएसपी से अपनी गुहार लगा रहा था।
उझियानी के करन सिंह राठौर ने एसएसपी को बताया कि उसके बेटे का कस्बे के हरिचंद्र से विवाद हो गया था। एक अगस्त को बेटा विवेक भैंस के लिए दवाई लेने ड्राइवर संजू के साथ बाइक से सैफई आ रहा था।
वापसी में अमिताभ बच्चन राजकीय इंटर कॉलेज सैफई के सामने दो बाइक पर हरिचंद्र व चार अन्य व्यक्ति निवासी मोहब्बतपुर थाना करहल मैनपुरी मिले। जिन्होंने बेटे की बाइक रुकवाकर उसको पीट दिया। बेटे विवेक को जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाकर मोहब्बत पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की व कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना ड्राइवर ने फ ोन पर दी। इस घटना का प्रार्थनापत्र थाने में दिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने सैफई पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ब्यूरो