फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   चाकूओं के प्रहार से महिला को घायल कर मकान में की लूटपाट

चाकूओं के प्रहार से महिला को घायल कर मकान में की लूटपाट

Mon, 26 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
चाकूओं के प्रहार से महिला को घायल कर मकान में की लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
लखना नगर के बाईपास मार्ग स्थित एक घर पर रविवार रात लुटेरों ने धावा बोल दिया। बरामदे में सो रही वृद्धा को चाकू मारकर घायल कर दिया। उसके कुंडल और घर में रखा सामान लूट लिया। इस मामले में किराये पर कमरा मांगने आए एक युवक पर पुलिस को शक है।

सहसों थाना क्षेत्र के ग्राम विंडवाकलां निवासी लीलावती (70) पत्नी स्वर्गीय रामनाथ सविता लखना बाईपास पर के पास रहती हैं। उनका पुत्र दिल्ली में नौकरी करता है। रविवार रात वह घर के बरामदे में सो रहीं थीं। बदमाश उनके घर के पिछले हिस्से से घुसे और लूटपाट शुरू कर दी। आहट सुनकर लीलावती की आंख खुल गई। उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की तो लुटेरों ने उनका मुंह दबाकर चाकू से गर्दन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर मरणासन्न कर दिया। लुटेरे ने उनके पेट पर भी चाकुओं से वार किए।
विज्ञापन


घर में लूटपाट करने के बाद लुटेरे भाग गए। सोमवार सुबह करीब छह बजे महिला को होश आया तो उसने किसी तरह पड़ोसी को बुलाया। थानाध्यक्ष जेपी पाल, चौकी इंचार्ज लखना सुनील गौतम मौके पर पहुंचे। घायल महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस को घर के पिछवाड़े खेत में खून से सना चाकू व डंडा मिला। पुलिस का कहना है कि कस्बे का ही कोई युवक महिला के पास किराये पर कमरा लेने आया था। उसने मना कर दिया था। रात में वह वापस आया और उसके घर पर रुकने की जिद की। महिला को उसी पर शक है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गर्दन और पेट पर किए वार, कुंडल और अन्य सामान लूट ले गए
- पुलिस को कमरा किराये पर मांगने आए युवक पर शक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed