{"_id":"59529f134f1c1ba10a8b478f","slug":"10-lac-theft-in-retired-proffesor-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड प्रोफेसर में घर दस लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड प्रोफेसर में घर दस लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव राजा का बाग में चोरों ने एक रिटायर्ड प्रोफेसर के घर से जेवर और नगदी सहित करीब दस लाख का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 20 जून को हुई थी लेकिन रिपोर्ट मंगलवार को दर्ज हुई है।
विज्ञापन
आगरा कालेज (आगरा) के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. ज्योति शंकर शर्मा पुत्र भूरे लाल शर्मा वृद्ध मां के साथ पैतृक गांव राजा का बाग में रहते हैं। उनके पुत्र जगदीश शर्मा की आगरा में एजेंसी है। वह परिवार के साथ आगरा में ही रहते हैं। 20 जून की रात ज्योति शंकर घर के बाहर सो रहे थे। छत के रास्ते से चोर जीने की कुंडी काटकर नीचे उतरे। चोरों ने कमरों की कुंडी काट दी और अलमारी के ताले तोड़कर जेवर, नगदी और कीमती सामान चुरा ले गए। आंगन में लेटी वृद्ध मां को चोरों की भनक नहीं लगी। घटना की जानकारी 21 जून को सुबह हुई जब उन्होंने कमरों के तालेटूटे देखे। उन्होंने बताया कि चोर साढे़ तीन लाख रुपये नगद, छह लाख के जेवर चुरा ले गए हैं। पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ सिविल लाइन देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन