फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime news

कमांडो पर हमले में तीन गिरफ्तार

Tue, 22 Feb 2022 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
crime news
बकेवर। बकेवर के फतेहपुरा गांव निवासी एनएसजी कमांडो पर हमला करने के तीनों आरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में लूट के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

ग्राम फतेहपुरा निवासी राजीव भदौरिया फौज में कमांडो हैं। वह लखना निवासी भतीजे के साथ घर जा रहे थे। आरोप है कि गांव के बाहर अक्षय प्रताप , प्रवीण कुमार और देवेंद्र सिंह ने मारपीट की। राजीव का आरोप है कि हमलावरों ने सोने की चेन, मोबाइल फोन और चश्मा छीन लिया। पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को लखना चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार यादव ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी के कोट में पेश किया। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने कहा कि जांच में लूट की पुष्टि नहीं हुई है। राजीव को 31 जनवरी को डेपुटेशन पूरा होने पर एनएसजी से मूल विभाग में भेज दिया गया था। राजीव से उनका पक्ष रखने को संपर्क किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हुआ। गांव में सीओ भरथना को भेज कर जांच कराई गई थी। थाना पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed