फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime news

किसान की सिर कटी लाश मिली

Tue, 22 Feb 2022 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
crime news
जसवंतनगर। क्षेत्र में सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन के किनारे किसान की सिर कटी लाश मिली है। जबकि, उसकी बाइक इटावा शहर स्थित आईआईटी चौराहा के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। परिजनों ने किसान की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। किसान की गर्दन का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वैदपुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी धर्म नारायण मिश्रा का बेटा अरुण कुमार (45) की खेती करता था। परिजनों ने बताया कि अरुण कुमार सोमवार को दोपहर तीन बजे तक गांव में ही था। उसके बाद वह बाइक लेकर कहीं चला गया था। जब काफी देर तक अरुण घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसकी बाइक इटावा शहर में आईआईटी चौराहा के पास उसकी बाइक लावारिस हालात में खड़ी मिली। रात में लगभग आठ बजे अरुण का शव भूपत
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन के किनारे उसकी सिर कटी लाश मिली। इसकी सूचना रेलवे कर्मी विनोद कुमार ने जसवंतनगर पुलिस को दी। इधर, समाचार पत्रों में प्रकाशित सिर कटी लाश मिलने की खबर पढ़कर परिजन पहले जसवंतनगर थाने और फिर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पोस्टमार्टम में कपड़ों व जूतों ने शव की पहचान अरुण के रूप में की। पुलिस अरुण के सिर का अभी तक पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, धर्म नारायण ने बेटे अरुण की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि अरुण आत्महत्या नहीं कर सकता है। अगर उसने आत्महत्या की होती तो सिर घटनास्थल के आसपास जरूर मिल जाता। थाना प्रभारी रणबहादुर ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed