{"_id":"62112a56787bb31a0763a8ac","slug":"crime-news-etawah-news-knp6815154107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेप्टिक टैंक में गिरा मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेप्टिक टैंक में गिरा मासूम, मौत
विज्ञापन
मृतक मासूम अभि की फाइल फोटो
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। कोठी कैस्त मोहल्ले में एक निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में गिरने से बच्चे की मौत हो गई। हादसे के वक्त मासूम निर्माणाधीन मकान में खेल रहा था। पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजन शव लेकर करहल मैनपुरी अपने पैतृक गांव चले गए।
मूलरूप से करहल मैनपुरी निवासी अशोक कुमार पत्नी रेखा, छह वर्षीय बेटी और तीन वर्षीय बेटे अभि के साथ जसवंत नगर थाना के कोठी कैस्त मोहल्ले में मकान बनाकर रहते हैं। शनिवार की दोपहर अशोक व परिवार के अन्य लोग घरेलू कामकाज में व्यस्त थे। उसी दौरान अभि घर के बाहर खेलते-खेलते पास स्थित चाचा अरविंद कुमार के निर्माणाधीन मकान में पहुंचे गया और वहां खुले पड़े सेप्टिक टैंक में झांकने लगा। उसी दौरान पैर फिसलने पर वह टैंक के अंदर गिर गया। अभि काफी देर तक नजर नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
इस दौरान लोगों को सेप्टिक टैंक में झांक कर देखा। टैंक में भरे पानी में अभि उतराता दिखाई दिया। परिजनों ने फौरन उसे टैंक से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने अभि को मृत घोषित कर दिया। अभि की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। जसवंत नगर थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।