फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime news

साइबर ठगों ने दरोगा बन बीमा एजेंट से ठगी की

Tue, 15 Feb 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime news
लवेदी। साइबर ठग ने खुद को बकेवर थाने का दरोगा बताकर बीमा अभिकर्ता के बैंक खाते से तीन बार में 35 हजार 366 रुपये पार कर दिए। ठग ने पहले एक रुपया डालकर बीमा अभिकर्ता के बैंक खाते को चेक भी किया था। पीड़ित ने पुलिस और बैंक के शाखा प्रबंधक को अर्जी देकर अपने खाते से लेनदेन पर रोक लगवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शातिर ने पहले ग्राम प्रधान को फोन किया था।
विज्ञापन

लखना के करौंधी गांव के प्रधान बृजेश यादव ने बताया कि रविवार को वह अपनी लखना स्थित सराफा की दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान एक अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बकेवर थाने का दरोगा जयपाल याव बताया। कहा कि प्रधान जी मैं आपके खाते में किसी से 20 हजार रुपये डलवा रहा हूं, थाने से लड़के को भेजूंगा उसे दे देना।
विज्ञापन

बकौल बृजेश उन्होंने फोन करने वाले को पहचानने से इनकार कर दिया। बाद में उसने करौंधी ग्राम प्रधान का हवाला देकर विश्वास जमा लिया। उनके फोन-पे (ई बैंकिंग) न चलाने की बात कही। उसी दौरान कस्बा लखना के मुहाल दीक्षितान निवासी बीमा अभिकर्ता आनंद दीक्षित वहां पहुंच गए। प्रधान ने उनका फोन पे नंबर साइबर ठग को बता दिया। इसके बाद साइबर ठग ने आनंद के खाते में एक रुपया डालकर खाता चेक किया। इसके बाद पहले 20 हजार, फिर 10 हजार और तीसरी बार में 5366 रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मैसेज आने पर आनंद को खुद के ठगे जाने का पता चला। इसके बाद प्रधान ने बकेवर थाने में दरोगा के बारे में पूछा, तो मालूम हुआ कि जयपाल यादव नाम का कोई दरोगा थाने में तैनात नहीं है। थाना प्रभारी बकेवर विद्यासागर सिंह ने कहा मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed