फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

गला दबाकर की गई थी दुकानकर्मी की हत्या

Sun, 06 Jun 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
crime
बेकेवर। निवाड़ीकला में रहने वाले दुकानकर्मी की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपनी मां और दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर की थी। महीने का खर्च न देने के कारण हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस ने हत्या की आरोपी प्रेमिका और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे प्रेमी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के भिंड जिला निवासी दीपक (40) की शादी पूजा सोनी के साथ थी। पूजा ससुराल में रहती है और दीपक निवाड़ीकला में रहकर एक दुकान में नौकरी करता था। सोमवार को दीपक का शव फांसी पर लटका मिला था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दीपक की हत्या उसके साथ रहने वाली शशिप्रभा ने मां और प्रेमी के साथ मिलकर की थी। शशिप्रभा एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करती है। तीन साल पहले उसकी मुलाकात दीपक से हुई थी। पहले दोनों में दोस्ती हुई फिर शशिप्रभा दीपक के साथ रहने लगी। इसी बीच शशि प्रभा की एक अन्य व्यक्ति से करीबी बढ़ गई। जानकारी होने पर दीपक ने शशिप्रभा से नौकरी छोड़ने का दबाव डाला और उसके घर का पूरा खर्च उठाने का वादा किया। किंतु शशिप्रभा का दूसरे व्यक्ति से मिलना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि लॉकडाउन के कारण दुकान बंद होने से दीपक को पगार नहीं मिली। इस वजह से वह शशिप्रभा को पैसे नहीं दे सका। इसी बात पर दोनों में विवाद होने लगा। शशिप्रभा ने दीपक की हत्या साजिश रच डाली। सोमवार रात प्रेमी अवधेश और मां विमला के साथ मिलकर गला दबाकर दीपक की हत्या कर दी।

हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकर कर पुलिस को खुदकुशी की सूचना दी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। बकेवर थाना पुलिस ने रविवार को बहेडा पुल के पास से शशि प्रभा और उसकी मां विमला को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दीपक का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। दोपहर बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed