फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

लूटी डीसीएम माल समेत बरामद, पांच लुटेरे भी दबोचे

Sun, 16 May 2021 09:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
crime
चकरनगर। बिठौली रोड पर पीवीसी पाइप लदी डीसीएम लूटने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से डीसीएम के अलावा, एक कार और असलहे बरामद किए गए हैं। बदमाश बिठौली और सहसों थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। 48 घंटे में लूट का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने 25हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष सहसों गंगादास गौतम ने बताया कि 13 मई की दोपहर में बदमाशों ने चेकिंग का झांसा देकर बिठौली रोड पर डीसीएम यूपी 80ईटी 1489 लूट ली थी। बंसरी मोड़ पर चालक जनक सिंह निवासी बास महुआ थाना शमशाबाद जनपद आगरा को छोड़ गए थे। चालक डीसीएम में पीवीसी पाइप आगरा से झांसी ले जा रहा था। 14 मई को चालक ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

रविवार को हनुमंत पुरा चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने लूटी गई डीसीएम देखी। पुलिस को देख बदमाश डीसीएम और कार लेकर मध्य प्रदेश की ओर भागे। पुलिस ने घेराबंदी की तो पांडरी बाबा मंदिर के पास बदमाश वाहन छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस पर तमंचे से फायरिंग भी की। घेराबंदी होने पर पांच बदमाशों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों के पास से अल्टो कार (यूपी 75 ए एफ 74 75), माल लदी डीसीएम, चार तमंचे 315 बोर ,चार कारतूस 315 बोर, चार खोखे 315 बोर, एक चाकू बरामद किया गया है। लूटे गए माल की कीमत चालीस लाख रुपये है। पुलिस ने बदमाशों के नाम रवि परिहार, सुंदर सिंह परिहार, रमाकांत परिहार, एलानी उर्फ श्री कृष्ण परिहार निवासी बंसरी थाना बिठौली और अरविंद उर्फ लल्ला परिहार निवासी पिपरोली गढ़िया थाना सहसों बताए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed