फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

विजय जुलूस निकालने और भाजयुमो नेता के साथ मारपीट करना पड़ा महंगा

Wed, 05 May 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
crime
ऊसराहार (इटावा)। विजय जुलूस निकालने व भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट करने के मामले में कुदरैल के ग्राम प्रधान व उनके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस विजय जुलूस में शामिल गाड़ियों और लोगों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

ऊसराहार कस्बा निवासी जिलेदार सिंह कुदरैल ग्राम पंचायत से प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उनके पुत्र संजीव कश्यप की पत्नी विनीता देवी नगरिया खना बांध से ग्राम प्रधान निर्वाचित हुईं हैं। जिलेदार की बेटी उमाकांती ने बम्हनीपुर ग्राम पंचायत से प्रधान का चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रशांत तिवारी की पत्नी शिवा तिवारी ने उमाकांती को पराजित कर दिया। बुधवार की सुबह जिलेदार और संजीव भारी संख्या में समर्थकों के साथ लक्जरी गाड़ियों में हूटर लगाकर विजय जुलूस लेकर बम्हनीपुर गांव पहुंचे। वहां प्रशांत के घर पर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि वहां मारपीट भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका वीडियो वायरल होने पर एडीजी कानपुर भानु भास्कर के संज्ञान लेने पर हरकत में आई ऊसराहार थाने की पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। जांच में मामला सही मिलने पर प्रशांत तिवारी की तहरीर पर जिलेदार और संजीव के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व बिना अनुमति के जुलूस निकालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थानाध्यक्ष ऊसराहार अमर पाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर वायरल वीडियो के आधार पर गाड़ियों और शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जुलूस निकालने में दो प्रधानों के खिलाफ रिपोर्ट
बकेवर(इटावा)। रोक के बाद भी विजय जुलूस निकालने पर नवनिर्वाचित दो प्रधानों सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विजय जुलूस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर यह कार्रवाई की गई है।

बकेवर थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन का आदेश है कि कोई भी विजयी प्रधान विजय जुलूस नहीं निकालेगा। खितौरा के ग्राम प्रधान कमल सिंह समेत 25 लोग तथा भरईपुर की ग्राम प्रधान सोनी देवी ने 25 लोगों के साथ विजय जुलूस निकाला। विजय जुलूस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों विजयी प्रधानों सहित 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed