{"_id":"5e876c5c8ebc3e6fa874a1f7","slug":"crime-etawha-news-knp5535967191","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल की मौत पर दोनों परिवार खामोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल की मौत पर दोनों परिवार खामोश
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। देवरासई गांव में प्रेमी युगल की मौत से दोनों परिवार गमगीन हैं। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों का खेतों पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों ही परिवारों ने फिलहाल खामोशी ओढ़ रखी है। किसी ने भी पुलिस से शिकायत नहीं की है। हालांकि पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।
देवरासई गांव के राजमिस्त्री का पुत्र (17) और गांव के ही इंजन मिस्त्री की बेटी एक साथ बसरेहर थाना क्षेत्र के चंपानेर गांव के इंटर कॉलेज में 11वीं के छात्र थे। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। 30 मार्च की शाम को दोनों घर से लापता हुए और गुरुवार को उन दोनों शव के देवरासई गांव के बाहर स्थित एक कुंए में पड़े मिले थे। ग्राम प्रधान के पति रामू दुबे की सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कुंए से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
गुरुवार रात करीब दो बजे दोनों शव गांव पहुंचे तो परिजन में मातम पसर गया। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे परिजनों ने लड़के के शव का अपने खेत पर अंतिम संस्कार किया। इसके बाद लड़की के शव को उसके घरवाले खेत पर ले गए और अंतिम क्रिया पूरी की। प्रेमी युगल की मौत के बाद अब तक लड़का या लड़की किसी के भी परिवार ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। लिहाजा पुलिस ने भी अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। कोतवाल बलिराज शाही ने बताया कि पुलिस दोनों परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल किसी ने भी तहरीर नहीं दी है।