फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

इटावा ः किशोरी से दुष्कर्म कर आरोपी युवक फरार

Sun, 12 Jan 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया और भाग गया। तेरहवीं से लौटी मां ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना बलरई थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता की मां ने बताया कि गत शुक्रवार रात को वह कुछ अन्य परिजनों के साथ एक रिश्तेदार के यहां तेरहवीं में शामिल होने गई थी। घर पर उसकी पुत्री अकेली थी। शनिवार रात में मौका पाकर गांव का ही युवक घर में घुस गया और बेटी के साथ गलत काम किया।
विज्ञापन

घर लौटने पर उसे अपनी बेटी बदहवाश हालत में मिली। पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस किशोरी को महिला जिला अस्पताल ले गई। जहां उसकी खराब हालत को देखते हुए भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बलरई देवेश शुक्ला ने बताया कि किशोरी की हालत खराब थी। इसलिए डाक्टर ने उसे भर्ती कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर गांव के ही मुनेश पुत्र रामखिलाड़ी नाम के युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 व 3/4 पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed