फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

विवाहिता की मौत, लापरवाही चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Thu, 02 Jan 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime
फाइल फोटो मृतका सौम्या मिश्रा - फोटो : ETAWHA
जसवंतनगर (इटावा)। आठ महीने पहले कोर्ट मैरिज करने वाली लुधुपुरा निवासी विवाहिता की सैफई पीजीआई में मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। सूचना देने में लापरवाही बरतने पर जसवंतनगर चौकी इंचार्ज को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पड़ाव मंडी होमगंज निवासी अनुज मिश्रा की 24 वर्षीय पुत्री सौम्या मिश्रा ने लगभग आठ माह पूर्व लुधुपुरा के रहने वाले अध्यापक दीपक जाटव से कोर्ट मैरिज की थी। सौम्या ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ यह कदम उठाया था। इस पर सौम्या के पिता अनुज मिश्रा ने अपहरण का मामला 17 जून दर्ज कराया था। जांच मे दोनों ही बालिग थे। इसके चलते पुलिस किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की थी। उसके बाद सौम्य और उसके पति दीपक ने इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय में भी याचिका दायर की थी। बताते हैं कि बुधवार को दिन में सौम्या की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे सैफई पीजीआई ले आए। शाम को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सौम्या के मायके वालों को घटना की जानकारी हुई तो वे सैफई पहुंचे। इसके बाद सौम्या के परिजनों ने लड़के पक्ष के लोगों पर आरोप लगाकर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी संतोष कुमार ने लापरवाही बरतने के आरोप मे चौकी इंचार्ज राजेश यादव को लाइन हाजिर कर दिया। सौम्या के परिजनों ने जिलाधिकारी से बातचीत की और पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराने की मांग की। जिलाधिकारी के निर्देश पर पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मायके वालों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
सौम्या का पति दीपक जाटव भाइयों में सबसे छोटा है। वह कन्नौज में सरकारी स्कूल में शिक्षक है। बड़ा भाई रिंकू जाटव सीडीओ कार्यालय में स्टेनो है। उससे छोटा राहुल प्रापर्टी डीलर और तीसरे नंबर का पंकज भी नौकरी करता है।

पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों पक्षों के लोग पहुंच गए। इससे हंगामे की नौबत बन गई। हालात गंभीर होते देख सीओ सिटी वैभव पांडे, सीओ जसवंत नगर के अलावा सिविल लाइन थाना पुलिस मय फोर्स के मौके पर पहुंची। लड़की पक्ष के लोगों के आरोप लगाने पर उन्होंने सौम्या के पति व उसके तीन अन्य परिजनों को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया। सौम्या के पिता अनुज मिश्रा ने आरोप लगाया कि पुत्री की जहर देकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed