फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

पहलवान के घर से जेवर और नगदी चोरी

Thu, 26 Dec 2019 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
शाहकमर मोहल्ला में स्थित सईद पहलवान के घर में चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : ETAWHA
इटावा। शहर के शाहकमर मोहल्ला स्थित कुश्ती के पूर्व जिलाजीत और मीट कारोबारी के घर से चोर जेवर और नगदी ले गए। घर के लोग दूसरे कमरे में मौजूद रहे लेकिन किसी को भनक नहीं लगी। चोर दो बेटियों के दहेज के लिए जोड़ कर रखा जेवर भी ले गए। पहलवान ने बताया कि करीब 6 लाख का जेवर और 50 हजार रुपये चोरी हुए हैं। पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शाहकमर मोहल्ला निवासी सईद कुरैशी के घर में बुधवार रात को चोरी हो गई। वह मीट सप्लाई का काम करते हैं और पत्नी बच्चों के साथ उक्त मोहल्ला में रह रहे हैं। सईद पहलवान ने बताया कि गुरुवार तड़के उनकी बेटी नमाज अदा करने के लिए उठी तो उसने एक कमरे का सामान बिखरा देखा। बेटी ने घर के लोगों को जगाया तो पाया कि अलमारी खुली पड़ी है और जेवर गायब। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह परिवार के साथ एक शादी में शामिल होने गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे लौट आए थे। घर के सदस्य अलग-अलग कमरों में सोए हुए थे। जिस कमरे में चोरी हुई, उसमें किशोर उम्र का छोटा बेटा सोया हुआ था। सईद ने बताया कि पता नहीं कि चोरों ने उसे कुछ सुंघा दिया उसे कुछ आहट नहीं हुई। उन्होंने बताया कि दो बेटियों की शादी की तैयारियां कर रहे हैं। उनके जेवर बनवाए थे। इसके अलावा उनकी पत्नी के जेवर रखे थे। चोर जंजीर, हार, अगूंठियां, चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये ले गए। गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आई, कुछ फोटो खींचे और चली गई। वह कोतवाली में चोरी की तहरीर दे आए हैं। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सईद पहलवान ने चोरों के छत से आने की आशंका जताई है। कहा कि एक मंजिला मकान है। लगता है कि जब वह परिवार के साथ शादी में शामिल होने गए, तभी चोर छत के रास्ते घर में घुस आए होंगे। सर्दी की वजह से सभी लोग दरवाजा बंद करके सो गए। चोर वारदात को अंजाम देकर मुख्य दरवाजे से बाहर निकले हैं। उन्होंने बताया कि घर के पास मौजूद कुछ सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। उनमें एक बाइक से कुछ लोग जाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed