फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

हत्या के मामले में राजीनामा न करने पर की फायरिंग

Sun, 24 Nov 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम इकहरा में शुक्रवार की रात छह लोग असलहा लेकर आए और घर के बाहर गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। वृद्ध महिला ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र की हत्या के मामले में राजीनामा करने का दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम इकहरा निवासी दागश्री पत्नी फतेह सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे छह लोग असलहा लेकर आए और घर के बाहर से गाली गलौज करते हुए 4 राउंड फायर किए। एक गोली घर की दीवार व दूसरी घर के बाहर रखे टीन के खोखे में जा लगी। हमलावर परिवार को जान से मारने की धमकी व हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। रात को हुई फायरिंग से आसपास के लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन

घर में मौजूद बुजुर्ग दागश्री ने बताया कि 18 जुलाई 2019 को उनके पुत्र हरिओम उर्फ पिंटू की फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में पीएसी गली में हत्या कर दी गई थी। इसका मुकदमा उनकी बहू कविता ने 19 जुलाई 2019 को गांव के छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले में राजीनामा से मना करने पर शुक्रवार रात फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। पुत्रवधू कविता पुत्र कृष्णा (6) व पुत्री तनु (7) के साथ इटावा में रहती है। घटना के बाद गांव पहुंची कविता ने बताया कि पति की हत्या में शामिल छह में तीन लोग अभी फरार हैं। वे ही राजीनामा का दबाव बना रहे हैं।

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले खेत में पानी लगाने के दौरान भी मुकदमा वापस नहीं लिए जाने पर खेती नहीं करने की धमकी दी। दागश्री ने पुलिस को तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस मामले में कोतवाल एमपी सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed