{"_id":"5dbf1b808ebc3e01665e6a6f","slug":"crime-etawha-news-knp523559437","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 बसों का चालान कर वसूले 65 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 बसों का चालान कर वसूले 65 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। यातायात माह के तहत रविवार को परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने पर 16 बसों का चालान किया गया है। पुलिस ने कुछ 65 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला है।
सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस की यह कार्रवाई उन प्राइवेट बसों पर हुई, जो टूर परमिट होने के बाद भी शहर में आकर सवारियां भरते हैं। चेकिंग के दौरान करीब 30 प्राइवेट बसों को चेक किया गया। बस स्टैंड चौराहा से लेकर काजी पेट्रोल पंप तक सवारियां भरने में जुटे बस संचालकों में इस कार्रवाई से खलबली मच गई।
सीओ सिटी ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान मौजूद यातायात प्रभारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर चालान की कार्रवाई की गई है। बस संचालक नियमों की अवहेलना करके अवैध रूप से शहर में आकर यात्रियों को बसों में बैठाते हैं। जबकि उनके पास टूर परमिट होता है। यहीं नहीं प्राइवेट एजेंसियां अवैध रूप से ऑनलाइन बुकिंग भी करती हैं।
विज्ञापन
बस में मौजूद वृद्ध आदि सवारियों को कार्रवाई से होने वाली असुविधा को देखते हुए संचालकों को चेतावनी स्वरूप उनकी बसों का चालान काटा गया है। यदि अवैध रूप से सवारियां भरना बंद न हुआ तो बसें सीज की जाएंगी।