{"_id":"5db09d118ebc3e017d365030","slug":"crime-etawha-news-knp521658437","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने पर 109 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने पर 109 वाहनों का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सीट बेल्ट और हेलमेट न लगाने वालों पर उप संभागीय परिवहन अधिकारी ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को अभियान चलाकर सीट बेल्ट, हेलमेट न लगाने पर 109 वाहनों का चालान किया गया। कागजों में कमी होने के कारण दो वाहन सीज भी कर दिए गए। इसके अलावा वाहन चालकों से 14500 हजार जुर्माना भी वसूला गया।
एआरटीओ सौरभ कुमार ने सिंचाई विभाग के डाक बंगला और हाईवे के पास वाहनों को रोककर उनके कागजातों की जांच की। कागजातों की जांच और चलाते समय यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर 57 वाहनों को चालान कर दिया गया।
पीटीओ अरविंद कुमार जैसल ने सिविल लाइन थाना, पुलिस लाइन समेत यमुना बाईपास पर वाहनों को रोककर उनके कागजातों की जांच की। इसमें उन्होंने बताया कि सीट बेल्ट समेत बाइक पर चलने वाले युवा हेलमेट का प्रयोग नहीं किए थे। इस पर 52 वाहनों को चालान किया गया। इस कार्रवाई के बाद शहर में हड़कंप की स्थिति बनी है।
विज्ञापन
एआरटीओ सौरभ कुमार ने कहा कि उन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी, जो नियमों का पालन नहीं कर रहे है। उनके स्वयं की जान की सुरक्षा के लिए जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।