फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

शराब के नशे में मां को पीटा, पुलिस ने दबोचा

Thu, 10 Oct 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
शराब के नशे में मां को पीटने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की - फोटो : ETAWHA
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के कला बंबा गांव में एक शराबी बेटे ने अपनी मां के साथ मारपीट कर दी। दो महीने पहले वह पिता को घर से बाहर कर चुका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस शराबी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के गांव गुलाबपुर का मूल निवासी अलकेश कुमार बसरेहर थाना क्षेत्र के कला बंबा गांव में रहता है। उसके साथ ही उसके माता-पिता रहते हैं। बुधवार रात को अलकेश ने शराब पी और मां शकुंतला को बुरी तरह पीटने लगा।
विज्ञापन

तभी पड़ोस से किसी ने 100 नंबर पीआरबी को सूचना दे दी। पुलिस ने आकर शकुंतला को बचाया लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा और मौके से भाग निकला। पड़ोसियों नो बताया कि दो महीने पहले वह अपने पिता केशव सिंह को भी पीटकर घर से निकाल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरबी ने थाना पुलिस को सूचना दी। कस्बा इंचार्ज एसआई हरिशंकर ने अलकेश को दबोच लिया और थाने ले गए। आरोपी की मां शकुंतला ने बताया कि बेटा दारू पीने का आदि है। उसने शराब पीने के लिए घर में रखा घर गृहस्थी का सामान भी बेच दिया है। रोकने पर मारपीट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed