{"_id":"5d9a32028ebc3e93dd48f911","slug":"crime-etawha-news-knp5181800129","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी जागरण के दौरान चले लाठी-डंडे, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी जागरण के दौरान चले लाठी-डंडे, दो घायल
विज्ञापन
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के किल्ली सुल्तानपुर में शनिवार रात करीब 11 बजे अंबेडकर पार्क में देवी जागरण के कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें कस्बा सीएचसी में भर्ती कराया है।
भगदड़ के दौरान कुछ लोगों ने 100 पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल विद्या देवी पत्नी राम प्रसाद जाटव व शिवम पुत्र मलखान सिंह जाटव को सीएचसी पहुंचाया।
रविवार सुबह मलखान सिंह ने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी, जिसमें कहा कि देवी जागरण के दौरान दबंग लोगों ने उसके पुत्र शिवम के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसकी (मलखान) मां विद्या देवी ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीट दिया।