फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

ट्रेनों में जेवर लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Thu, 05 Sep 2019 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
crime
फोटो संख्या- 13: पकडे़ गए लुटेरों की जानकारी देते जीआरपी सीओ रविकांत पाराशर।
विज्ञापन

-----
ट्रेनों में जेवर लूटने वाले दो शातिर गिरफ्तार
चोरी के जेवर खरीदने वाले की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। ट्रेनों में यात्रा करने वाली महिलाओं से लूटपाट व चोरी की घटनाओं को करने वाले दो शातिर अपराधियों को भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से गिरफ्तार किया है। इनके पास से महिलाओं से छीने गए जेवर सहित नगदी बरामद कर जेल भेज दिया है। पुलिस चोरी के जेवर खरीदने वाले व्यक्ति सहित एक अन्य की तलाश कर रही है।
जीआरपी सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि सूचना मिली कि ट्रेनों में लूटपाट और पर्स आदि चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्य कोई घटना अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस को भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर दो लोग संदिग्ध हालात में दिखाई दिए। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की तो उन्हें दौड़ाकर पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम पुष्पेंद्र कुमार पुत्र मुंशीलाल निवासी पाकर का पुरवा थाना अयाना जिला औरैया, नरेंद्र कुमार उर्फ पिंटू यादव पुत्र मुलायम सिंह यादव निवासी फतेहपुर करमपुर औरैया बताया। जामा तलाशी के दौरान महिलाओं से लूटे गए जेवरातों में एक सोने की चैन, एक जोड़ी कान के कुंडल, तीन लेडीज अंगूठी, एक कान का वाला, मंगलसूत्र, सोने की माला, एक जोड़ी चांदी की पायल, 3500 रुपये नगद बरामद किए गए।ै। चोरी के जेवरातों को खरीदने वाले छुन्नू निवासी औरैया और गैंग के एक अन्य सदस्य राजा उर्फ राजकुमार पुत्र मानसिंह निवासी पाकर का पुरवा थाना अयाना जिला औरैया को पुलिस तलाश कर रही है। शातिरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से जीआरपी प्रभारी शिवकुमार पुनिया, एसआई प्रेमपाल, एसआई मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
इनबॉक्स
इन महिलाओं से छीने गए थे जेवरात
सीओ रविकांत पाराशन ने बताया कि बरामद जेवरों के संबंध में जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। संगम एक्सप्रेस में यात्रा कर रही नीलम निवासी मुरादाबाद के कान के कुंडल छीने गए थे। वहीं पैसेंजर में यात्रा कर रही रागिनी निवासी कमलानगर कानपुर का मंगलसूत्र छीना गया था। 14 अगस्त को पैसेंजर में यात्रा के दौरान रजनी निवासी सुंदरपुर थाना विधूना जनपद औरैया के लूटे गए जेवर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनबॉक्स
छह माह में 50 वारदात को दे चुके हैं अंजाम
पुलिस की गिरफ्त में आए नरेंद्र कुमार ने बताया कि छह माह में चलती ट्रेनों में करीब 50 चोरी की वारदातें अंजाम दी गईं। वह अपनी अधिक उम्र होने का फायदा भी उठाता था। बताया गया कि वह दो लोग महिलाओं के पास खडे़ हो जाते थे और नई उम्र के लड़कों को जेवर छीनने के लिए कहा जाता था। जब कभी पीड़ित महिला के साथ कोई चलती ट्रेन से कूदकर पकड़ने का प्रयास करता था तो भीड़ में शामिल लुटेरों के साथी उन्हें ऐसा करने से रोक लेते थे। इससे लुटेरा भाग जाने में सफल हो जाता था। पुलिस के अनुसार इन लुटेरों ने छह माह में करीब 50 चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed