फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

इटगांव की बबिता की हत्या में छह के खिलाफ मुकदमा

Wed, 17 Jul 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। इटगांव की बबिता की हत्या में पति और सास समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को अमर उजाला में छपी खबर को संज्ञान में लेकर महिला आयोग सदस्य ने एसएसपी से जवाब-तलब किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और एक ग्रामीण की तहरीर पर शाम को मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कालोनी थाना के इटगांव निवासी बबिता को 11 जुलाई को बीठे (कंडे के ढेर) में डालकर जला दिया गया था। सीओ सिटी वैभव कृष्ण पांडेय और फ्रेंड्स कॉलोनी थानाध्यक्ष अतुल कुमार लखेरा ने फायरब्रिगेड कर्मियों के जरिये आग पर काबू कर शव जला अधजला शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन

वारदात के बाद से बबिता का पति रजनीश उर्फ सोनू, ससुर प्रमोद, सास कुसमा देवी और ससुरालीजन भाग गए थे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया था कि बिहार प्रदेश के जिला लक्ष्मीराय के ग्राम भीकम की बबिता से सोनू ने वहीं जाकर करीब आठ साल पहले मंदिर में शादी की थी। बबिता से सोनू को तीन बच्चे भी हैं। हत्या के चार दिन बाद भी मुकदमा दर्ज न होने पर अमर उजाला ने बुधवार के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले में महिलाओं की शिकायतों सुनने आईं महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी ने खबर को संज्ञान में लेकर फोन पर एसएसपी संतोष मिश्रा से जवाब तलब किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।

थानाध्यक्ष ने चौकी इंचार्ज को गांव भेजा और इटगांव निवासी अभिषेक पुत्र रामनरेश की तहरीर पर पति, ससुर, सास के अलाव देवर भूपेंद्र, गजेंद्र और सुग्रीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बबिता की हत्या फांसी लगाकर की गई, इसके बाद शव को बीठे में डालकर जला दिया गया। हत्या दहेज के लिए बबिता की हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed