फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

इटावाः चुनावी रंजिश में दो पक्षों में चलीं गोलियां

Thu, 27 Oct 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। असफपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में बुधवार रात कई राउंड गोलियां चलीं। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

असफपुर गांव के किशोर कुमार ने बताया कि पूर्व प्रधान सुनील कुमार के कार्यकाल में कराए गए मनरेगा कार्य की जांच करवाई थी। इस बात को लेकर वह रंजिश मानता है। आरोप है कि बुधवार रात 8:30 बजे गांव के ही नरेंद्र की दुकान पर वह खड़ा था। तभी सुनील कुमार अपने दो साथी अमर सिंह और प्रदीप के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर तीनों ने लाइसेंसी राइफल से फायर कर दिया। गनीमत रही की वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

वहीं, अमर सिंह यादव ने बताया कि बेटा अवनीश और भतीजा पूर्व प्रधान सुनील कुमार बुधवार रात घर आ रहे थे। इसी दौरान गांव के ही किशोर कुमार, नवीन और रविंद्र ने बेटे और भतीजे पर फायर कर दिया। किसी तरह दोनों खुद को बचा कर घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गोलियां चली हैं। मौके से 12 बोर का एक और 15 बोर के चार खोखे बरामद किए गए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर किशोर, नवीन, सुबोध, सुनील, अवनीश और प्रदीप पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में चौबिया और बसरेहर थाने की पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed