{"_id":"62910b6252e99a372d28a605","slug":"crime-etawah-news-knp699200268","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में संदिग्धों के घूमने की सूचना पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में संदिग्धों के घूमने की सूचना पर मचा हड़कंप
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में कार की चेकिंग करते पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कलक्ट्रेट परिसर और कचहरी में स्कार्पियो में आठ-दस संदिग्ध लोगों के घूमने की सूचना पर हड़कंप मच गया। एसएसपी और एसपी देहात मौके पर पहुंचे और कार की चेकिंग कर कार सवारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच के बाद शाम को पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे एसएसपी को सूचना मिली की एक ब्लैक स्कार्पियों से आठ दस लोग किसी घटना को अंजाम देने के लिए कलक्ट्रेट आए हैं। इस पर एसएसपी जय प्रकाश सिंह, एसपी देहात सत्यपाल सिंह और सीओ सिटी फोर्स के साथ कलक्ट्रेट परिसर पहुंच गए। चेकिंग के दौरान एसएसपी को परिसर में एक ब्लैक स्कार्पियो खड़ी दिखी। उसके सीसे पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी। पुलिस ने चालक को हिरासत मेें लेकर स्कार्पियो की तलाशी ली। कार चालक की निशानदेही पर कार से आए आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए सिविल लाइन थाने लाया गया।
पूछताछ में पता चला कि सभी के ऊपर बसरेहर के रानू पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज है। इस मामले की तारीख होने के कारण सभी लोग जिला जज के यहां पेश होने आए थे। उन्होंने अपनी कार कलक्ट्रेट परिसर में खड़ी कर दी थी। एसएसपी ने बताया कि किसी भी व्यक्ति के पास किसी प्रकार का असलहा या कुछ और संदिग्ध सामान न मिलने पर सभी को शाम चार बजे छोड़ दिया गया।