फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट

Wed, 23 Mar 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
भरथना। पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रविवार को रेलवे ट्रैक के किनारे युवती का शव मिला था। युवती के पिता ने एफआईआर में दो लोगों को नामजद और तीन अज्ञात पर हत्या का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर पर मोहल्ला शुक्लागंज के सामने 16 वर्षीय शिवान पुत्री नरेंद्र कुमार सिंह की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। बुधवार को मृतका के पिता की तहरीर पर दो नामजद सहित पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। भरथना के मोहल्ला ब्रह्ननगर निवासी नरेंद्र कुमार सिंह ने पुराना भरथना अंबेडकर मूर्ति के पास के निवासी रितिक, मोहल्ला महावीर नगर व हाल निवासी कैथपुर थाना भोगांव जिला मैनपुरी के अभिषेक सहित तीन अज्ञात युवकों पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी शिवानी कक्षा 10 की छात्रा थी। 20 मार्च को सुबह साढ़े पांच बजे घर से साइकिल लेकर मॉर्निंग वॉक के लिए गई थी। काफी देर तक वह वापस घर नहीं आई।
विज्ञापन

उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने वह भरथना थाने गए थे। वहां रेलवे ट्रेक किनारे एक किशोरी का शव मिलने की जानकारी मिली। उन्होंने शव की शिनाख्त अपनी बेटी शिवानी के रूप में की। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पुत्री का मोबाइल तो मिला लेकिन उसका सिम कार्ड और साइकिल नहीं मिली। पिता का आरोप है कि नामजद दो युवकों सहित तीन अज्ञात लोग पुत्री को पिछले कुछ दिनों ने परेशान कर रहे थे। इसकी जानकारी घटना से पहले पुत्री ने परिजनों को दी थी। आरोपियों ने साजिशन पुत्री की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed