{"_id":"6206ab4455a0e71d7d633cca","slug":"crime-etawah-news-knp680120719","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो सवार महिला से मंगल सूत्र लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो सवार महिला से मंगल सूत्र लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। नेशनल हाइवे ओवरब्रिज के समीप एक पल्सर सवार तीन बदमाशों ने दवा लेकर ऑटो से घर आ रही महिला के गले से मंगलसूत्र लूट लिया। एक दंपती ने एक लुटेरे को पकड़ लिया और थाने ले जाने लगे। तभी अन्य लुटेरों ने आटों में सवार लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौका पाकर लुटेरे भाग निकले। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
ग्राम ईलमलिया थाना अजीतमल औरैया निवासी अनीता देवी ने बताया कि वह सैफई मेडिकल कालेज से दवा लेकर अपने पति अजीत के साथ ऑटो से घर जा रही थी। तभी बकेवर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे ओवरब्रिज के समीप एक पल्सर बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने महिला के गले से मंगलसूत्र लूट लिया। अनीता के चिल्लाने पर हाईवे के समीप खड़े एक दंपति ने एक लुटेरे को पकड़ लिया और ऑटो में बैठाकर थाने ले जाने लगे। दूसरे अन्य बदमाश अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गए और ऑटो चालक व दंपति के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान पकड़ में आया लुटेरा भी मौके से भाग निकला।
थाना प्रभारी बकेवर विद्यासागर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ऑटो थाने में लाकर खड़ा करवा लिया है। पकड़े गये एक पक्ष के लोगों की बालिकाओं ने छींटाकशी का आरोप लगा दिया। फिलहाल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने बताया दोनों पक्षों का आपसी विवाद लग रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।