फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

महिला की मौत पर हंगामा, ताला डालकर भागे डॉक्टर

Tue, 08 Feb 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
प्रदर्शन कर रहे परिजनों को अस्पताल के अंदर आने से रोकती पुलिस - फोटो : ETAWAH
इटावा। रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित रघुकुल हास्पिटल में मंगलवार को प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। बच्चा सुरक्षित है। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामा देख सभी डॉक्टर और कर्मचारी हास्पिटल में ताला लगाकर फरार हो गए, जबकि हास्पिटल के अंदर दो मरीज भी थे। सात घंटे बाद मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पुलिस ने ताला तोड़कर मरीजों को निकाला। हास्पिटल सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जसवंतनगर क्षेत्र के मोहब्बतपुर निवासी विक्रम ने 25 वर्षीय पत्नी प्रियंका को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार शाम रघुकुल हास्पिटल में भर्ती कराया। रात दो बजे प्रियंका का प्रसव कराया गया। बच्चे के जन्म के बाद ही प्रियंका की मौत हो गई। नंद सुमन ने बताया कि भाभी की मौत के बाद शव और बच्चा सौंपकर डॉक्टरों ने सभी को बाहर निकाल दिया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इस पर डॉक्टर हास्पिटल में ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस लगातार हास्पिटल प्रशासन से बातचीत करने की कोशिश करती रही, लेकिन किसी से संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख मजिस्ट्रेट तारा शुक्ला और डिप्टी सीएमओ अवधेश यादव मौके पर पहुंचे। मजिस्ट्रेट के आदेश पर सात घंटे बाद सीओ सदर अमित सिंह ने ताला तुड़वाया। अंदर बंद दो मरीजों को बाहर निकला गया। डिप्टी सीएमओ ने तत्काल दोनों मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने परिजनों को शांत करवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विक्रम ने डॉ. सुनील निषाद और डॉ. पवन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लापरवाही न हुई होती तो वह हम लोगों को बाहर निकाल कर ताला लगाकर डाक्टर भागते नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे के बाद सुबह पांच बजे डॉक्टर और कर्मचारी हास्पिटल में ताला लगाकर भाग गए थे। डॉक्टरों ने यह भी ध्यान नहीं दिया कि अस्पताल में दो मरीज और तीमारदार हैं। सात घंटे बाद बाहर आने पर मरीजों और उनके परिजनों की जान में जान आई।

मजिस्ट्रेट तारा शुक्ला ने कहा कि रघुकुल हास्पिटल को सीज कर जांच के आदेश दिए हैं। डिप्टी सीएमओ अवधेश यादव ने बताया कि हास्पिटल में भर्ती दो अन्य मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीओ सिटी अमित सिंह ने कहा कि मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

सात घंटे से अस्पताल में बंद मरीज को बाहर लेकर आते परिजन

सात घंटे से अस्पताल में बंद मरीज को बाहर लेकर आते परिजन- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed