{"_id":"61f7d37c09b5ce4e960ddd74","slug":"crime-etawah-news-knp678020973","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान से चोरी किए टॉप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा दुकान से चोरी किए टॉप्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। लखना कस्बा स्थित एक सराफा की दुकान में ज्वैलरी खरीदने गई महिलाओं ने एक जोड़ी टॉप्स चोरी कर लिए। सीसीटीवी कैमरे में चोरी कैद हो गई है। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
कस्बा लखना नहर बाजार स्थित जौहरी ज्वैलर्स की दुकान पर सोमवार को दोपहर में दो महिलाएं जेवरात देखने आईं थीं। उन्होंने दुकानदार राकेश जौहरी से कान के टॉप्स दिखाने के लिए कहा। राकेश ने उन्हें एक ट्रे में रखकर टॉप्स दिखाए। इसी बीच एक महिला ने एक जोड़ी सोने के टॉप्स चोरी कर लिए। उस ट्रे को वापस कर महिला ने दूसरे टॉप्स दिखाने के लिए कहा। दुकानदार को ट्रे में रखे टॉप्स की संख्या कम होने का शक हुआ तो उसने फोन करके अपनी बेटी लकी जौहरी को बुला लिया। इसके बाद दुकानदार ने एक जोड़ी टॉप्स कम होने की बात कही तो महिलाएं दुकान से जाने लगीं। महिलाओं ने दुकानदार को धमकाने की कोशिश की। इस पर दुकानदार ने बेटे से सीसीटीवी चेक करने के लिए कहा। कैमरे में दिख गया कि महिला ने एक जोड़ी टॉप्स चोरी किए हैं। इस पर दुकानदार ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस दोनों महिलाओं को थाने ले गई। महिलाएं बकेवर थाना क्षेत्र के गुलाल पुर गांव की बताई जा रहीं हैं।