{"_id":"614236d28ebc3ec91f25dae4","slug":"crime-etawah-news-knp6524114138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान से मारपीट, लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान से मारपीट, लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर। जलपोखरा गांव स्थित अमृतसर पंजाबी ढाबा के पास धरबार गांव के पूर्व प्रधान के साथ बुधवार शाम को करीब आठ-नौ लोगों मारपीट कर दी। पूर्व प्रधान ने हमलावरों पर दो चेन, 70 हजार रुपये व मोबाइल लूट ले जाने का आरोप थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर घायल को अस्पताल भेजा।
जसवंतनगर के जावरापुरा के मौजा धरबार गांव निवासी सत्य प्रकाश उर्फ डंकी पूर्व प्रधान है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को वह घर से अपनी स्कॉर्पियो कार से जलपोखरा गांव के पास स्थित अमृतसर पंजाबी ढाबा के पास चालक को रुपये देने आया था।
आरोप है कि झवरा गांव निवासी राहुल, सचिन, अंशुल, जलपोखरा गांव के दीपेश उर्फ सीटू अपने चार-पांच साथियों के साथ आए और राइफल की बट, डंडा, लोहे की सरिया से जान से मारने के लिए मारपीट कर दी। घायल कर गले से सोने की दो चेन, मोबाइल व 70 हजार नकद छीन लिया। स्कार्पियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जाने से मारने की धमकी दी और राइफल से फायरिंग कर मौके से भाग गए। बताया कि ट्रक में माल भरकर तमिलनाडू ले जा रहे चालक को वह रुपये देने आए थे। कुछ हमलावर परिवार के है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सीओ जसवंत नगर राजीव प्रताप सिंह ने थाना प्रभारी अमर पाल सिंह को रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।