{"_id":"61097f548ebc3ec305775d38","slug":"crime-etawah-news-knp6441259173","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर ले गए दो लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर ले गए दो लाख का माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के लोकासई गांव में सोमवार की रात किसान के घर में बाउंड्रीवाल फांदकर घुसे चोर जेवर न नगदी समेत लगभग दो लाख का सामान उठा ले गए। आहट पाकर जागे किसान के बेटे ने शोर मचाया तो चोरों ने उसे डंडे से जमकर पीटा। इसके बाद भाग गए। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की तो घर के पीछे खेत से दो खाली बक्से बरामद हुए।
लोकासई गांव निवासी रामदुलारे खेती बाड़ी का काम करते हैं। राम दुलारे के मुताबिक सोमवार की रात वह खेत की देखभाल करने गए थे। घर में पत्नी रीना, बेटा रवि, बेटी पायल व कल्पना सो रहे थे। रात लगभग डेढ़ बजे चार-पांच चोर बाउंड्रीवाल फांद कर घर में घुसे। कमरे में रखे दो बक्से व उनके नीचे डिब्बे में रखे में रुपये चोरी कर लिए।
आहट पाकर जागे बेटे रवि ने चोरों को सामान ले जाते देख शोर मचाया। इस पर चोरों ने डंडे से उसकी पिटाई की। इसके बाद सामान लेकर भाग गए। किसान रामदुलारे ने बताया कि कुछ दिनों पहले उन्होंने 50 हजार रुपये में भैंस और एक लाख रुपये में मूंगफली व घुईयां बेची थी। यह रकम बक्से के नीचे एक डिब्बे में रखी थी, वह गायब है। साथ ही बक्से में रखे 30 रुपये से ज्यादा कीमत के जेवर चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात पहुंचकर छानबीन की तो घर के पीछे खेत में दोनों बक्से खाली पड़े मिले। पीड़ित ने बताया कि चोरी की तहरीर थाने में दी। वहीं, थाना प्रभारी गगन कुमार गौड़ ने बताया कि तहरीर थाने में नहीं दी गई है।
उधर, किसान राम दुलारे का आरोप है कि पुलिस बार-बार 40 हजार रुपये की चोरी की तहरीर देने की बात कह रही थी, जबकि उसके घर से लगभग दो लाख की चोरी हुई है। चोरों की पिटाई से घायल बेटे रवि का मेडिकल परीक्षण भी पुलिस ने नहीं कराया।