{"_id":"60f06d448ebc3ee59b7ff764","slug":"crime-etawah-news-knp640399973","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई में रजवाह में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई में रजवाह में मिला युवक का शव
विज्ञापन
सैफई। थाना क्षेत्र के मिठनपुर गांव के पास रजबहे में बृहस्पतिवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। मौके पर कोई भी व्यक्ति शव की पहचान नहीं कर सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। पुलिस के मुताबिक शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि मिठनपुर गांव के पास रजबहे में सात दिन पहले एक युवक का शव करहल मैनपुरी थाना क्षेत्र के रानीपुर के पास माइनर में पानी में बहकर सैफई की तरफ आता देखा गया था। थाना करहल पुलिस ने शव को रजबहे से नहीं निकाला था।
बृहस्पतिवार को यह शव बहता हुआ मिठनपुर के पास ही झाड़ियों में आकर फंस गया। थाना प्रभारी मोहम्मद हमीद सिद्दीकी ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव सड़ चुका है और बदबू भी आ रही है। मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। इसका फोटो व हुलिया आसपास के जिलों की पुलिस को भी भेज दिया गया है।