फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

बाइक फिसलने से अपहरणकर्ताओं की पकड़ से भागा युवक

Wed, 14 Jul 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
जसवंतनगर। दो दिन पहले कचौरा रोड से बाइक सवार दो लोगों ने एक युवक का अपहरण किया था। वह उसे आगरा की तरफ ले जा रहे थे। तभी बाइक फिसलने से वह गिर गए और युवका मौका पाकर उनके चंगुल से छूटकर भाग निकला। युवक ने बुधवार को किसी तरह परिजनों व पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जसवंतनगर के कैस्त गांव निवासी जमालुद्दीन के बेटे अली अकबर ने बताया कि 12 जुलाई की शाम भाई मानिक आलम का गांव के अन्नू व मोहित ने अपहरण कर लिया था, वे उसे अपने साथ आगरा की तरफ ले जा रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। आगरा की तरफ जाते समय रात को कचौरा रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, तीनों लोग रोड पर गिर पड़े। इसी दौरान मानिक मौका पाकर दोनों युवकों के चंगुल से छूटकर भाग निकला।
विज्ञापन

वह पूरी रात व 13 जुलाई को इधर-उधर भटकता रहा। किसी तरह वह इटावा शहर पहुंचा। बुधवार सुबह किसी से मोबाइल लेकर मानिक ने सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम उसे सुल्तानगंज ग्रीनबैली मैरिज होम के पास से लेकर जसवंतनगर कोतवाली लाई। पुलिस ने घटना के संबंध में युवक से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक प्रेमप्रसंग के चलते अपहरण की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ की गई। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। गांव के अन्नू व मोहित पर अपहरण की रिपोर्ट दर्जकर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed