{"_id":"60ef215b8ebc3eed41718481","slug":"crime-etawah-news-knp6402080142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में झाड़ियों के बीच मिला नर कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में झाड़ियों के बीच मिला नर कंकाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरनगर। पिछले दो हफ्ते से घर से गायब युवक का कंकाल पिलुआ नगला गांव में मिला। मृतक के परिजनों ने मौके पर मिले कपड़े और चप्पलों से शिनाख्त की। पुलिस का कहना है कि परिजनों की डीएनए जांच भी कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद साफ होगा कि कंकाल किसका है।
बुधवार को पिलुआ नगला गांव के जंगलों में एक व्यक्ति का कंकाल मिला। सूचना पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। पिलुआ नगला निवासी अविलाख सिंह यादव का परिवार भी मौके पर गया। अविलाख ने कंकाल के पास मिले कपड़ों व चप्पलों से मृतक की शिनाख्त अपने बेटे अर्जुन(20) के रूप में की। उन्होंने बताया कि अर्जुन 29 जून को किसी बात पर नाराज होकर घर से चला गया था। तब से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।
अर्जुन प्राइवेट वाहन चलाता था। परिजनों ने सोचा कि शायद किसी की गाड़ी लेकर चला गया होगा। जब सात जुलाई तक अर्जुन घर नहीं लौटा तो उसकी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। परिजनों ने आशंका जताई कि अर्जन जंगल में किसी जंगली जानवर का शिकार हो गया। सीओ भरथना विजय सिंह ने बताया कि गांव के निकट चंबल नदी के बीहड़ में पिलुआ की झाड़ी में एक नर कंकाल मिला है। मामले की जांच की जा रही है।